हजारीबाग, अप्रैल 18 -- ​चौपारण, प्रतिनिधि। ग्राम जगदीशपुर में श्री श्री 1008 शिव कल्याणार्य नव दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और भक्ति के संगम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल विधायक मनोज कुमार यादव ने मुख्य पुजारी को कलश सौंपकर यात्रा को रवाना किया।​इस अवसर पर विधायक ने कहा कि महायज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने महादेव से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और जन-कल्याण की मंगल कामना की। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- कलश स्थापना के साथ कोयली में शिव परिवार व हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू कलशयात्रा में उमड़े श्र...