बरेली, मार्च 28 -- आंवला। संभल के बेरनी में आयोजित होने किसान मजदूर महापंचायत की सफलमता को आंवला से किसानों का जत्था रवाना हो गया है।शुक्रवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड स्थित सम्राट अशोक चौराहे पर भाकियू के बैनर तले सैकड़ों किसान एकत्रित हुए, जिन्हें पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। महापंचायत में मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत होंगे। इस दौरान पंकज कुमार शर्मा, सैय्यद सवाबुद्दीन उर्फ मीरान, बसंत मौर्य, महाराज सिंह यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...