बेगुसराय, जुलाई 29 -- जिले के पनहांस गांव की प्रतिभावान युवा साइकलिस्ट अंजली कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के बल पर गांव, समाज और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी प्रेरणा स्कॉलरशिप योजना के तहत अंजली का चयन किया गया है। जिसके अंतर्गत उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ​इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 24 अगस्त को पटना के शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अंजली कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

सम्मान समारोह की जानकारी ये सभी बातें बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद गौरव सिंह राणा ने कहीं। वहां मौजूद एक्सीलेंट फिजिकल एकेडमी...