बुलंदशहर, मई 3 -- ​बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। 50 हजार के इनामी जीतू सैनी को मुठभेड़ में ढेर करने वाले स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक असलम को थाना औरंगाबाद की कमान सौंपी है। एसएसपी द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के अनुसार, जनसूचना/पासपोर्ट और वीआईपी सेल के प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे को अनूपशहर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, अनूपशहर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा को अब गुलावठी थाने की कमान सौंपी गई है। गुलावठी में तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह को सिकंदराबाद कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। ​इसी क्रम में स्वाट टीम के प्रभारी मौ. असलम को औरंगाबाद थाने का प्रभारी बनाया गया है...