पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित बांसलोई नदी पर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। रविवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया। पथ निर्माण विभाग द्वारा बनने वाले इस पुल की कुल प्राक्कलित राशि 833 लाख रुपये है। यह नया पुल गोविंदपुर-साहिबगंज पथ के अमड़ापाड़ा लिंक पथ पर 100 साल पुराने जर्जर पुल के ठीक बगल में बनाया जाएगा। पुराना पुल काफी समय से जर्जर हो चुका था, जिससे भारी वाहनों के आवागमन में हमेशा खतरा बना रहता था। भूमि पूजन के दौरान विधायक ने कहा कि पुराने पुल की स्थिति को देखते हुए नए पुल का निर्माण बेहद जरूरी था। इस पुल के बनने से इलाके की तस्वीर बदलेगी और आवाजाही सुरक्षित होगी।पुल के शिलान्यास के साथ ही विधायक ने बांसलोई नदी स्थित मंदिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.