बलरामपुर, मई 10 -- ​बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र में बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​मोहल्ला गांधीनगर निवासी नजर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 8 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में शाबान अली और पप्पन अली पुत्रगण मोहर्रम अली ने उन्हें रोक लिया और कथित बकाया रुपये की मांग करने लगे। ​

हमले का विवरण पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए।

पुलिस की कार्रवाई ​तहरीर में आरोप...