फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट पर रोष
बरेली, मई 13 -- आंवला। नगर में बुधवार को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर लोगों में रोष है। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की गई है। मोहल्ला खेड़ा निवासी अवधेश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे, मोहल्ला यादव वाली गली निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट साझा की। आरोप है कि इस पोस्ट में नंदी गोवंश पर अभद्र टिप्पणी की है। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो युवाओं में आक्रोश फैल गया। तहरीर में आरोपी के विरुद्ध तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.