मेरठ, अप्रैल 9 -- प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ 'नमो भारत' कॉरिडोर का निरीक्षण किया। सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पहुंचने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने अन्य निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वागत किया। उसके बाद प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ सराय काले खां से दुहाई डिपो स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में राउंड ट्रिप की। उन्होंने ट्रेन की अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीक को करीब से देखा। डॉ. मिश्रा ने विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा और समाज के हर वर्ग के लिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए किए गए इंतजामों में गहरी रुचि दिखाई।उन्होंने एनसीआरटीसी की ओर से यात्रियों की विविध आवश्यकताओं और आरामदायक सफर के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.