मुरादाबाद, मार्च 13 -- विकासखंड बिलारी में शुक्रवार को ''हमारा आंगन-हमारे बच्चे'' उत्सव का शुक्रवार को भव्य आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नरेश पाल सिंह एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शिवकुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कंपोजिट विद्यालय अहलादपुरदेवा के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उत्सव के दौरान बाल वाटिका और आंगनवाड़ी केंद्रों के 45 बच्चों को मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.