मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। मोतीपुर गांधी चौक स्थित पूर्व सैनिक जितेंद्र कुमार के व्यावसायिक परिसर में रविवार को शाखा अध्यक्ष कृष्णा सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं और सुविधाओं पर चर्चा हुई। चक्कर मैदान स्थित पॉली क्लीनिक को बी टाइप में अपग्रेड करने की मांग की गई। साथ ही डॉक्टरों की कमी को पूरा करने को ईसीएचएस से कहा गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से पूर्व सैनिकों के लिए किये जा रहे कल्याणकारी कार्यों की भी सराहना की गई। बैठक में संजय कुमार सिंह, राम इकबाल शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, सुदर्शन शर्मा, विश्वनाथ ठाकुर, जलेश्वर शाही, अरुण पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह, केशव सिंह, कामाख्या सिंह, प्रभात कुमार सिंह आदि थे। वहीं, सरैया-तुर्की मार्ग स्थित पूर्व सैनिक रमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.