देहरादून, मई 1 -- उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पिथौरागढ़ जनपद के अस्कोट क्षेत्र में पति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की गई निर्मम हत्या के प्रकरण का अत्यंत गंभीरता से स्वतः संज्ञान लिया है। कंडवाल ने इस जघन्य अपराध के संदर्भ में पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की वस्तुस्थिति और अब तक की गई पुलिसिया कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आयोग अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन को इस वीभत्स हत्याकांड की विवेचना तेजी और पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए हैं। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ अनैतिक संबंधों से क्षुब्ध होकर इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में खौफनाक! पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर खुद थाने पहुंचा पति, बताई हत्या की ...