इटावा औरैया, अगस्त 13 -- इटावा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के देशव्यापी आह्वान पर जिले के सभी बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जोरदार सायं-कालीन धरना-प्रदर्शन किया। जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर एकत्रित हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूएफवीयू के जिला समन्वयक व जिला मंत्री राजीव सिंह ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन कई वर्षों से लंबित 5-दिवसीय बैंकिंग की न्यायोचित मांग को लेकर है। जबकि इंडियन बैंक एसोसिएशन व अन्य बैंकिंग संस्थाओं ने इस मुद्दे को सकारात्मकता से लिया है व इसको अग्रेषित कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों के दबाव में इस पर निर्णय न लिए जाने से पूरे देश के बैंक कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। यह भी पढ...