पाकुड़, मार्च 10 -- पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक में विस्थापितों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला प्रशासन, कोल कंपनी और ग्रामीणों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही, जिससे खनन और ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। मंगलवार को हुई बैठक में कंपनी और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद ग्रामीण 'आश्वासन नहीं, समाधान' की मांग पर अड़े रहे। धरना स्थल पर हुई इस महत्वपूर्ण वार्ता में एसी जेम्स सुरीन, एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ औसाफ अहमद खां और डब्लूपीडीसीएल के जीएम रामाशीष चटर्जी मौजूद थे। अधिकारियों की भारी मौजूदगी के बावजूद विस्थापित ग्रामीण अपनी मांगों से टस से मस नहीं हुए। ग्रामीणों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि आठ साल से कंपनी केवल 'मीटिंग-मीटिंग' का खेल खेल रही है। 8 साल उत्खनन करने के बाद भी कंपनी आ...