नौतन से अपहृत किशोरी बरामद
बगहा, जून 25 -- नौतन। थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को पुलिस ने बुधवार की सुबह सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीनगर धनुष टोली निवासी भूषण कुमार के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले को लेकर अपहृता के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि गत रात्रि आरोपी भूषण कुमार ने उनकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर छापामारी की। बुधवार की सुबह पुलिस ने नौतन से ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता भूषण कुमार को दबोच लिया।थानाध्यक्ष ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.