मुंगेर, जून 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी)-2026 को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करने के बाद डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। डीएम ने कहा कि, नीट देश की सबसे प्रतिष्ठित और संवेदनशील परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसके संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर कदाचार रोकने के लिए जैमर और सीसीटीवी कैमरों की कड़े तौर पर निगरानी की जाए। यह भी प...