कन्नौज, अगस्त 13 -- ​कन्नौज l ​जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में सीनियर छात्रों ने मेस में मिलने वाले खराब भोजन, गंदे पानी और शिक्षकों व प्रधानाचार्य के कथित अमर्यादित रवैये के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे से ही तमाम छात्र हॉस्टल के मुख्य दरवाजे पर अंदर से सांकल व ताला डालकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि समस्याओं को लेकर जब भी प्रधानाचार्य या शिक्षकों से बात की जाती है, तो उन्हें समाधान देने के बजाय हतोत्साहित और अपमानित किया जाता है। छात्रों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक कोई वरिष्ठ व सक्षम प्रशासनिक अधिकारी स्वयं आकर उनकी समस्याएं नहीं सुनेगा और लिखित में समाधान का आश्वासन नहीं देगा, तब तक उनका यह आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

हाथ से लिखे पत्र में खोली बदहाली की पोल ​...