हाथरस, मई 21 -- सासनी।बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पंचायत के कूप चालकों, लाइट कर्मियों व कार्यालय के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नाम एक ज्ञापन कार्यालय के बाबू को सौंपा।​सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन पर गंभीर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। कूप चालकों, लाइट कर्मियों व कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि पिछले चार महीनों से उनका महंगाई एरियर बकाया है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उनके भुगतान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।नगर पंचायत प्रशासन ने हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। एक तरफ जहां हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को 55 से 58 दिन का एरियर भुगतान कर दिया गया, वहीं हमारे जायज हक को दबाकर रखा गया है। यह पूरी तरह से अन...