कटिहार, जुलाई 25 -- कटिहार। ​केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस की ओर से 'विजय उत्सव' का आयोजन किया गया। कांग्रेस ​पार्टी का कहना है कि यह 'विजय उत्सव' देश के उन लाखों छात्रों और युवाओं के संघर्ष को समर्पित है, जो लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य को लेकर आवाज़ उठा रहे थे। ​कांग्रेस ने इस राजनीतिक मोड़ का श्रेय अपने पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिया है।मौके पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज देश के युवाओं की जीत है। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय मार्च विजय मार्च के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश अल्पसंख्...