रुडकी, अप्रैल 6 -- मंगलौर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटियों के घर के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी की और उनके घर के कुर्की की कार्रवाई की। मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट पहुंचकर फरार चल रहे वारंटी सौकारत उर्फ साहूकार के घर से डबल बेड, गद्दे, चारपाई, गेहूं से भरी टंकी, स्प्रे मशीन और रसोई का सारा सामान जब्त किया गया है। वहीं, रवि के घर से डबल बेड, टीवी, टंकी और अलमारी सहित अन्य घरेलू सामान कुर्क किया गया है। कार्रवाई के बाद परिजनों को सख्त हिदायत दी कि दोनों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो सूचना पुलिस को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.