बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। रालोद नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी युनूस पर जानलेवा हमला कराने के दो आरोपी अभी भी दुबई में छुपे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार देहात द्वारा पकड़े गए आरोपी असद ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है। आरोपी असद ने बताया कि मामले में वांछित उसका एक भाई व एक अन्य आरोपी दुबई में हैं। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में ही लुकआउट नोटिस जारी हो चुके हैं। गौरतलब है कि बीते दिन गुरुवार को कोतवाली देहात पुलिस ने एक सूचना पर पूर्व सदर ब्लॉक प्रमुख हाजी युनूस पर गत 5 दिसंबर 2021 को हुए जानलेवा हमला और एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उनके भाई एवं पूर्व विधायक हाजी अलीम(मरहूम) के पुत्र असद को हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी भी आरोपी असद का भाई जैद और रिश्तेदार हारिस पकड़े नहीं जा सके हैं। जनपद पुलिस ने...