दहेज हत्या वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
बरेली, सितम्बर 21 -- आंवला। सात जुलाई 2026 को थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम जाम निवासी राना सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आकाश पुत्र धारा सिंह और उसके परिजनों ने उनकी बहन से पांच लाख रुपये व कार की मांग की और मांग को पूरा कराने के लिए उसे प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी। पति आकाश सहित 07 पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी आकाश और उसकी मां कमलेश को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। रविवार को उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी नरेंद्र और आरक्षी सुमित कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी धारा सिंह निवासी ग्राम रामनगर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.