दहेज केस में समझौता न करने पर विवाहिता को बच्चों समेत हत्या की धमकी
बुलंदशहर, मई 20 -- नगर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में समझौता करने और कोर्ट न जाने का दबाव बनाते हुए एक महिला को उसके बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में आवास विकास प्रथम, डीएम रोड की रहने वाली पीड़िता समता ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने ससुरालवालों पति रवि, सास परमेश्वरी, ससुर पृथ्वी सिंह और देवर अमित कुमार के खिलाफ पहले से ही दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया हुआ है। इस मामले में आरोपियों ने जिला जज न्यायालय बुलंदशहर की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। पीड़िता का आरोप है कि जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख तय होने के बाद से ही उसका देवर अमित कुमार आग-बबूला हो गया। 7 मई की रात आरोपी देवर ने उसके मोबाइल पर फोन किया। आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.