बुलंदशहर, मार्च 30 -- नगर क्षेत्र स्थित बीसा कॉलोनी की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना में पीड़िता सायरा पुत्री शरीफ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि करीब छह साल पहले उसका प्रेम विवाह शांतिनगर भूड़ के अजीम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही सास चांदनी, ससुर नफीस अली और देवर बल्ला उसे दो लाख रुपये नगद लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि उसे भूखा रखा जाता था और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बाद में एक सोची-समझी साजिश के तहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.