दवा लेकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर कुंडल छीने
बुलंदशहर, जून 22 -- नगर क्षेत्र में दवा लेकर लौट रही एक महिला से ई रिक्शा चालक ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। नगर कोतवाली में हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र के गांव खेड़ा की रहने वाली पीड़िता चंद्रकांता पत्नी सुरेश शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि 21 जून को गुलावठी से दवा लेकर बुलंदशहर के भुड़ चौराहे पर पहुंची थीं। वहां से उन्हें अपने भतीजे के पास गांव शेखपुर माम (थाना ककोड़) जाना था। पीड़िता ने बताया कि भुड़ चौराहे पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक ई रिक्शा चालक उसके पास आया और उसे नहर के पास छोड़ने का झांसा देकर बैठा लिया। यह भी पढ़ें- दवा लेकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर कुंडल छीने आरोप है कि चालक उसे सही रास्ते पर ले जाने के बजाय किसी सुनसान रास्ते पर ले गया और वहां जबरन उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए। लूटपाट करने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.