रुडकी, मार्च 25 -- रुड़की से रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक दंपति की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ीवाला निवासी तबरेज अपनी पत्नी 45 वर्षीय पत्नी मीरजहां के साथ बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में रुड़की आए थे। दोपहर के समय वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। मंगलौर में जैन स्तंभ के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.