तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, चार घायल
बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में नीमखेड़ा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति, उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में एक घायल बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव हातमाबाद निवासी राशिद पुत्र बाबू खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते दिन वह अपनी पत्नी सोना और दो बच्चों, कोहिनूर व अलफिशा के साथ बाइक से दवा दिलाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नीमखेड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की गाड़ी के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार काफी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.