तीन माह तक चलेगा अभियान, 30 वर्ष से अधिक उम्र वालों की होगी मुफ्त जांच
मुंगेर, अगस्त 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में एक सितंबर से शुरू होने वाले गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जांच अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी और प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर एनसीडी अधिकारी डॉ. के. रंजन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फैजुद्दीन और डीपीएम फैजान आलम अशरफी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि 1 सितंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम का उपलब्धि हासिल करने पर फोकस इसके लिए सभी प्रखंडों को जरूरी चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.