नवादा, अप्रैल 6 -- ​नवादा/तिलैया, हिसं/निसं। किऊल-गया रेलखंड पर स्थित तिलैया जंक्शन का कायाकल्प जारी है। कई विकास कार्य गतिमान हैं। इस क्रम में तिलैया जंक्शन पर पिट लाइन के निर्माण की प्रबल जरूरत जताई जा रही है। सबसे अच्छी स्थिति यह है कि पिट लाइन निर्माण को लेकर नवादा सांसद विवेक ठाकुर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चुके हैं और सारी वस्तुस्थिति का ब्योरा देते हुए इसकी प्रबल आवश्कता उन्होंने जोर दिया है। रेल मंत्री ने भी इस मांग पर सकारात्मक रवैया अपनाया है। ऐसे में, अब बस रेल मंत्रालय से तिलैया जंक्शन पर पिट लाइन के निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान करने का इंतजार स्थानीय लोगों को है। लोगों का मानना है कि इस निर्णय से न केवल नवादा जिले के लिए बल्कि मगध और अन्य क्षेत्र के रेल संपर्क के लिए भी एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। वर्ष...