बुलंदशहर, जून 26 -- नगर क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को धोखे में रखकर शादी कर ली गई। आरोप है कि पति द्वारा खुद को तहसील में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बताते हुए शादी की गई थी, किंतु बाद में उसके अस्थायी होने का पता चला। पति ने पीड़िता पर दोस्तों संग सोने का भी दवाब बनाया। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने और ससुरालीजनों पर जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की एक कालोनी निवासी पीड़िता विवाहिता ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 2 फरवरी 2025 को उसकी शादी एक गांव के युवक से हुई थी। यह भी पढ़ें- ​तहसीलकर्मी बताकर कर ली शादी, दोस्तों संग सोने का बनाया दबाव युवक ने खुद को तहसील में सरकारी कर्मचारी बताया था। इसके चलते परिजनों ने उसकी शादी में करीब 35 लाख रु...