डॉ.राहुल कुशवाहा मेरठ स्नातक क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी घोषित
मेरठ, जुलाई 13 -- मेरठ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने आगामी मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए डॉ.राहुल कुशवाहा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।डॉ. राहुल कुशवाहा वर्तमान में एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्रवक्ता हैं और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहने वाले डॉ. कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षक वर्ग में उत्साह का माहौल है। उनके अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने पर साथी शिक्षकों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस नामांकन से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मुकाबला रोचक होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- मुकेश शर्मा दोबारा बने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.