डीएम ने कांवड़ शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण
पीलीभीत, अगस्त 10 -- सावन माह के उपलक्ष्य में कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बरेली हाईवे स्थित खमरिया पुल स्थित कॉवरथी सेवा दल की ओर से आयोजित जलपान एवं भंडारा शिविर स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल तथा आवागमन का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के बाद डीएम ने भंडारा स्थल पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थापकों और सेवादारों के प्रयासों की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांवड़ियों के बीच पहुंचकर बोले डीएम, भोले- कोई परेशानी तो नहीं यह भी पढ़ें- Pilibhit News: डीएम-एसपी ने धनाराघाट पर देखी व्यवस्थाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.