श्रावस्ती, फरवरी 26 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद से शिक्षक आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। साथ ही पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर शिक्षक संगठनों ने प्रदर्शन किया। भारी संख्या में शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए और एक दिवसीय धरने पर बैठे। जिसके बाद यहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि 22 फरवरी को ट्विटर पर जस्टिस फॉर टीचर हैशटैग के साथ देशव्यापी टॉप ट्रेंड चलाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट...