विकासनगर, जून 24 -- नरेंद्र तोमर कालसी तहसील के टिपऊ गांव की बेटियों ने अपनी अटूट आस्था और परंपरा का अनूठा उदाहरण पेश किया है। गांव की 122 विवाहित और अविवाहित बेटियों ने मिलकर अपने आराध्य देवता बिजट महाराज की देव पालकी के लिए करीब चार तोले का सोने का छत्र तैयार करवाया है। इस पवित्र छत्र को गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ बिजट महाराज की पालकी पर सुशोभित किया जाएगा।खत अठगांव के टिपऊ गांव में 12 वर्षों के अंतराल के बाद शिलगूर बिजट महाराज की चूड़धार में शाही स्नान यात्रा का आयोजन किया गया है। इस दौरान देव चिन्हों को विशेष पूजा-अर्चना के साथ हिमाचल प्रदेश स्थित चूड़धार ले जाया गया। यह भी पढ़ें- ​टिपऊ गांव की बेटियों ने बिजट महाराज के लिए भेंट किया सोने का छत्र शाही स्नान संपन्न होने के बाद देव चिन्ह पजिटीलानी पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम के लिए...