मथुरा, अप्रैल 3 -- आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करीब 1000 वर्ष प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों का शोभायात्रा के साथ गोविंद नगर स्थित गर्तेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आगमन हुआ। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से स्वामी भव्यतेज इन दिव्य अवशेषों को लेकर यहां पहुंचे। जिनके दर्शन के लिए ब्रजवासी उमड़ पड़े। सोमनाथ ज्योतिलिंग की शोभायात्रा जहां से गुजरी वहां ब्रजवासियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इस अवसर पर साध्वी राधारानी ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का क्षण है। साध्वी कनकेश्वरी ने बताया कि जिस शिवलिंग को सन् 1026 में आक्रांता महमूद गजनवी ने खंडित करने का प्रयास किया था, उसे अग्निहोत्री पुजारियों ने 900 वर्षों तक अपने प्राणों से भी अधिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.