रुडकी, फरवरी 6 -- मंगलौर में जश्न-ए-इमाम हुसैन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को सर्वधर्म सेमिनार में विभिन्न धर्मों के गुरुओं और देश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत की संस्कृति जोड़ने की है, तोड़ने की नहीं। इमाम हुसैन का बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और मानवता से प्रेम करने की सीख देता है। आज समय की मांग है कि हम मतभेदों को भुलाकर देश की तरक्की के लिए एक साथ आएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.