गोरखपुर, अप्रैल 6 -- ​गोरखपुर। ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने चौरीचौरा अंतर्गत राप्ती-गोर्रा कछरांचल क्षेत्र को नया विकास खंड (ब्लॉक) घोषित करने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव को एक मांग पत्र भेजा है। उन्होंने नया ब्लॉक बनाने के लिण् जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की है। काली शंकर ने पत्र में कहा कि कछरांचल क्षेत्र की जनता प्रशासनिक उपेक्षा और भौगोलिक दूरी के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जुलाई 2021 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने प्रशासन को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिला विकास अधिकारी ने 24 अप्रैल 2023 को नया ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव आयुक्त ग्राम्य विकास को भेजा था। पत्र में कहा है कि वर्तमान में ब्रह्मपुर और खोराबार ब्लॉक के पुनर्गठन की सारी रूपरेखा तैयार है। फाइल शासन स्तर पर अंति...