छेड़खानी का विरोध करने पर युवती और उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
बुलंदशहर, मई 17 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में घर के बाहर बैठी एक युवती और उसकी बहन के साथ पड़ोसी युवक द्वारा अश्लील फब्तियां कसने और विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि मनचले ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों बहनों को लात-घूंसों, बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आए एक पड़ोसी को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और डंडा मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
घटना का विवरण नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 14 मई की शाम वह अपनी बहन के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला फहीम वहां आया और दोनों बहनों को देखकर गंदी-गंदी फब्तियां कसने लगा। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विवाद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.