चोरी को पुलिस मान रही संदिग्ध
बरेली, मई 12 -- आंवला। पक्का कटरा में किराना दुकान से दीवार से नकब लगाकर चोरी की गई। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया चोरी को संदिग्ध माना है। दुकानदार के अनुसार, दुकान से सिगरेट की डिब्बियां और कुछ नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने पाया कि दीवार के अवशेष अंदर के बजाय बाहर गिरे थे। नकब इतना छोटा था कि किसी व्यक्ति का प्रवेश संभव नहीं लग रहा। ताले सुरक्षित मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.