लखीमपुरखीरी, जून 7 -- कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव में गुरुवार रात जमीनी विवाद में आठ वर्षीय मासूम रवि की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने मृतक की मां पर जान से मारने की नियत से हमला किया था। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में मृतक के मामा ने रवि का अंतिम संस्कार कर दिया। आठ वर्षीय मासूम की मौत के बाद घर में चीखपुकार मची रही। घायल मां यही अफसोस करती रही कि वह अपने बेटे को बचा नहीं पाई। झंडी चौकी क्षेत्र के तारानगर गांव में गुरुवार रात करीब पौने दो बजे आठ वर्षीय मासूम की हत्या उसके चचेरे चाचाओं ने कर दी थी। यह भी पढ़ें- दो फीट जमीन की खातिर अपनों ने ही बुझा दिया घर का चिराग, चीखों में तब्दील हो गया रात का सन्नाटा इस वारदात के बाद शनिवार सुबह मृतक रवि के मामा ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में भारी तादाद मे...