बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। हमले में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके सिर में 15 टांके आए हैं। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला भूड़ में एक स्कूल के पास रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला शाहवेज उसकी पत्नी पर काफी समय से गलत नजर रखता था और आते-जाते फब्तियां कसता था। आरोप है कि 15 मार्च की सुबह आरोपी ने महिला को देखकर अश्लील इशारे किए। यह भी पढ़ें- विवाहिता से छेड़छाड़, गला घोंटा जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर जब पति मौके पर आया और अपनी पत्नी को घर के अंदर ले गया, तो आरोपी शाहवेज अपने परिजनों र...