मेरठ, अप्रैल 27 -- रविवार को मेरठ में निजी दौरे पर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि गौरक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में विशाल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा तीन मई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में जाकर लोगों को गौरक्षा के प्रति जागरूक करना और गौ-हत्या रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग करना इस यात्रा का उद्देश्य है। रविवार को डिफेंस कॉलोनी में कारोबारी सुदीप अग्रवाल के निवास स्थान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आज निकलेगी गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक बड़े अभियान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.