बरेली, मार्च 6 -- आंवला, संवाददाता। नगर के एक मोहल्ले में शुक्रवार शाम युवक ने घरेलू विवाद में खुद को आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आंवला के भुर्जी टोला निवासी विकास गृह कलह से परेशान चल रहा था। शुक्रवार देर शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और आवेश में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक के चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे और आग बुझाई। युवक लेकर परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.