बरेली, अप्रैल 27 -- आंवला। गंज पुरैना ढाल स्थित गायत्री शक्तिपीठ धाम पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में समाजसेवियों तथा श्रेष्ठ साधकों को सम्मान किया गया।समारोह का शुभारम्भ गायत्री विद्यापीठ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि ऋषिराज गुप्ता एवं रामगोपाल गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन किया। दर्शन शास्त्री डॉ. विनीत विद्यार्थी ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है, जिससे नारायण की प्राप्ति होती है। समारोह में इतिहासकार गिरिराज नन्दन गुप्ता, रामादीन सिंह, राममोहन लाल सैनी, दिनेश बिहारी सक्सेना और ताराचंद पाल सहित कई वरिष्ठ समाजसेवियों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। रामजी मल, अध्यक्षता रामादीन सिंह ने किया। प्रज्ञा, प्रखर, सूजल, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, प्रीति प्रजापति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.