गहरे नाले में फंसी गाय को नगर पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारियों ने निकाला
सोनभद्र, जून 19 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर चार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेजुबान गाय अचानक एक गहरे नाले में गिरकर फंस गई। नाला गहरा होने के कारण गाय खुद बाहर निकलने में पूरी तरह असमर्थ थी और बाहर निकलने के लिए तड़प रही थी। स्थानीय लोगों के माध्यम से मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराते हुए नगर पंचायत कर्मचारियों के सहयोग से गाय को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे। गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नगर पंचायत की टीम ने भारी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत की। यह भी पढ़ें- खुले नाले में आए दिन गिरकर घायल हो रहे पशु व राहगीर इस राहत कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के साथ-साथ नगर पंचायत कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.