भागलपुर, मार्च 30 -- बेलदौर, एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर पांच यद्दु बासा में एक विवाहिता ने घरेलू कलह सेफांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की संध्या सात बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतका की महिला पहचान स्वर्गीय उमेश पासवान के पुत्र वधू एवं शोभो कुमार की 20 वर्षीया1 पत्नी विभा कुमारी के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतका के पिता सीमावर्ती मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना के कोल्हाय पट्टी गांव निवासी शंभू पासवान ने बताया कि एक वर्ष पहले उसकी पुत्री का विवाह हुआ था। विवाह के बाद पति-पत्नी में बराबर कलह होता था। जिससे ऊबकर उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर एसआई सरिता कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.