कटिहार, अगस्त 3 -- ​कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 कोसी पुल और कबीर मठ के बीच रविवार की सुबह करीब 6 बजे 32 वर्षीय बैंक कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत सिमरा निवासी अंशु कुमार झा के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को सड़क किनारे फेंका गया है। ​सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के गले से उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आई-कार्ड (भागलपुर डिवीजन) मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सकी। शव से कुछ दूरी पर पुलिस ने मोबाइल फोन और जूते बरामद किए। मृतक के बाएं कंधे के पास हड्डी टूटी हुई थी तथा शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार : एनएच-3...