मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- ग्राम मलपुरा में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्र्रवार को एक विशेष ''किसान जागरूकता कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से बचाकर संतुलित उर्वरकों के प्रयोग से खेती करने के लिए प्रेरित करना रहा। केंद्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक दीपक कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसलों में संतुलित उर्वरक का उपयोग न केवल लागत कम करता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बनाए रखता है। उन्होंने विशेष रूप से यूरिया के छिड़काव पर जोर देते हुए बताया कि किसान यूरिया की पूरी मात्रा एक बार में न डालें, इसे कुल तीन भागों में विभाजित करें। आधी मात्रा बुवाई के समय दें। शेष बची हुई आधी मात्रा को पहली और दूसरी सिंचाई के समय समान भागों में टॉप ड्रेसिंग के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.