पाकुड़, मार्च 24 -- ​अमड़ापाड़ा। प्रखंड के पाडेरकोला पंचायत भवन में मंगलवार को झारखंड विकास परिषद एवं एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल परियोजना' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 किशोर-किशोरियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ​कार्यक्रम का उद्घाटन एफएक्सबी इण्डिया सुरक्षा, नई दिल्ली की कार्यक्रम प्रबंधक प्रजींता बोहरा, हेमा चक्रवर्ती, परियोजना समन्वयक मनोरंजन सिंह और किशोर समूह के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रजींता बोहरा ने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्थानों की पहचान करना सिखाया और उनके संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। वहीं, हेमा चक्रवर्ती ने मानव तस...