किड्स हैवन स्कूल में समर कैंप शुरू
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- चरथावल । रोहाना रोड स्थित किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। प्रबंध कार्यकारिणी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने बताया कि कैंप के पहले दिन प्ले से कक्षा 3 तक के बच्चों ने पूल पार्टी का आनंद लिया। कक्षा 4 से 6 तक के छात्र-छात्राओं ने डांस के साथ भेल व रसना पार्टी का लुत्फ उठाया। कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को हर्षित सैनी के मार्गदर्शन में फिटनेस व एक्सरसाइज कराई गई। वहीं, सीनियर छात्रों ने कैरम, लूडो, डिबेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यह भी पढ़ें- समर कैंप बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण इस मौके पर प्रबंधक सत्य प्रकाश धीमान, चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.