लखीसराय, जून 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के नियोजन के लिए काउंसिलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। योग्य अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच आगामी 15 जून 2026 से 18 जून 2026 तक डीआरआसीसी महिसोना में की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। ​विभागीय अधिकारियों के अनुसार इससे पूर्व वर्ष 2023 में राज्य कार्यालय द्वारा इस नियोजन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हालांकि उच्च न्यायालय में दायर वाद संख्या CWJC No- 15083/2015, CWJC No- 14667/2015 एवं CWJC No- 6490/2018 में पारित न्यायादेश के आलोक में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के इस नियोजन को तत्कालीन रूप से स्थगित...